मीका सिंह की मैनेजर ने कि आत्महत्या, नींद की गोलियों की ली अधिक डोज

मुबंई: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर मीका सिंह हमेशा अपने विवादों से चर्चा में रहते है. लेकिन इस बार वजह कुछ और है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिंगर की स्टूडियों में काम करने वाली सौम्या नाम की महिला ने आत्म हत्या कर ली. गौरतलब है कि मीका सिंह की मैनेजर सौम्या नें नींद की गोलीयां […]

मुबंई: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर मीका सिंह हमेशा अपने विवादों से चर्चा में रहते है. लेकिन इस बार वजह कुछ और है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिंगर की स्टूडियों में काम करने वाली सौम्या नाम की महिला ने आत्म हत्या कर ली. गौरतलब है कि मीका सिंह की मैनेजर सौम्या नें नींद की गोलीयां अधिक मात्रा में डोज लेकर अपनी जान दे दी.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार वर्सेावा थाने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सौम्या खान ने मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थी. उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. सौम्‍या ने कोई सुसाइट नोट भी नहीं छोड़ा है, जिस कारण पुलिस सभी संभावित कारणों को लेकर जांच कर रही है.

वहीं मीका सिंह नें मैनेजर सौम्या की दुखद मौत पर अपने सोशल हेडिल के जरिए एक भावनात्मक पोस्ट लिखी. उन्होंने लिखा ‘वाहेगुरु का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्‍यारी सौम्‍या हम सभी का साथ छोड़ दूसरी दुनिया में चली गई है. वह बहुत ही कम उम्र में अपने पीछे बहुत सी प्‍यारी यादें छोड़ गई है. ईश्‍वर उसकी आत्‍मा को शांति दे.

https://www.instagram.com/p/B8Feax2nCSL/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >