सलमान के 54वें जन्‍मदिन पर बहन अर्पिता ने दिया बेटी को जन्‍म, फिर मामा बने ''सुल्‍तान''

सलमान खान आज अपना 54वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी लाडली बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा ने भाईजान को एक बेहद प्‍यार गिफ्ट दिया है. जी हां 27 दिसंबर यानी सलमान के जन्‍मदिन पर अर्पिता दूसरी बार मां बन गई हैं और उन्‍होंने एक प्‍यारी सी बेटी […]

सलमान खान आज अपना 54वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी लाडली बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा ने भाईजान को एक बेहद प्‍यार गिफ्ट दिया है. जी हां 27 दिसंबर यानी सलमान के जन्‍मदिन पर अर्पिता दूसरी बार मां बन गई हैं और उन्‍होंने एक प्‍यारी सी बेटी को जन्‍म दिया है. जिसका नाम अयात शर्मा रखा गया है.

बता दें अर्पिता और आयुष का एक तीन साल का बेटा आयुष भी है. सलमान और अर्पिता के बीच एक खास बॉन्डिंग है. अर्पिता अक्‍सर सलमान के साथ अपनी तसवीरें शेयर करती हैं और अपने दिल के जज्‍बात शेयर करती हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो, अर्पिता और आयुष ने सलमान के बर्थडे के दिन ही अपने दूसरे बच्‍चे की आगमन की योजना बनाई थी. सलमान अपने बर्थडे पर इस बार मुंबई में ही हैं. उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि वह अर्पिता के साथ समय बिताना चाहते हैं. दरअसल सलमान अपनी बहन की देखभाल करने के लिए उसके पास र‍हना चाहते हैं.

अर्पिता और आयुष ने सलमान के लिए यह गिफ्ट पहले से प्‍लान किया था. बता दें कि अर्पिता इस समय मुंबई के हिंदुजा अस्‍पताल में भर्ती हैं. डिलीवरी के दौरान पूरा उनके साथ मौजूद था. रिपोर्ट्स की मानें तो, अर्पिता ने सी-सेक्‍शन के जरिये बच्‍चे को जन्‍म दिया. आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को साझा किया और बताया कि बेटी का नाम अयात शर्मा रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >