कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म पति पत्नी और वो इस शुक्रवार को रिलीज हुई है. शुरुआत से लेकर इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी जिसका फायदा फिल्म को मिला. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.10 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की. कार्तिक ने अपनी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.
यह फिल्म कार्तिक आर्यन की सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फिल्म बन गई है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, इस फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार कमाई करते हुए 9.10 करोड़ की कमाई की.
कार्तिक आर्यन ने अपनी पिछली सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 2019 में ही रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘लुका छिपी’ (2019) ने बॉक्स ऑफिस पर 8.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ (2018) ने 6.42 करोड़ की कमाई की , वहीं ‘प्यार का पंचनामा 2’ (2015) ने 6.80 करोड़ और प्यार का पंचनामा (2011) ने 92 करोड़ की कमाई की.
वहीं भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की भी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. अनन्या की यह दूसरी फिल्म है और उनके कॉन्फिडेंस को लेकर बेहद पसंद किया जा रहा है. अनन्या इससे पहले फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में दिखी थीं. वहीं भूमि पेडनेकर की पिछली फिल्म बाला थी. इसके अलावा इसी साल उनकी दो और फिल्में ‘सांड की आंख’ और सोनचिरैया रिलीज हुई थी.
बता दें कि ‘पति पत्नी और वो’ 1978 में आयी संजीव कुमार की सुपरहिट फिल्म का रीमेक है. कहानी को आज के परिवेश में कहा गया है. फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है.
