जानें किसे डेट कर रहे हैं अध्ययन सुमन

बॉलीवुड अभिनेता अध्ययन सुमन की गर्लफ्रेंड मायरा मिश्रा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर के साथ अपनी बेहद रोमांटिक किस करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में मायरा मिश्रा संग लिप लॉक करते अध्ययन सुमन दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि अध्ययन […]

बॉलीवुड अभिनेता अध्ययन सुमन की गर्लफ्रेंड मायरा मिश्रा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर के साथ अपनी बेहद रोमांटिक किस करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में मायरा मिश्रा संग लिप लॉक करते अध्ययन सुमन दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि अध्ययन सुमन स्प्लिट्सविला 11 की कंटेस्टेंट मायरा मिश्रा के साथ रिलेशन में हैं. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मायरा ने अध्ययन के साथ ऐसी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं.

मायरा का इंस्टाग्राम अकाउंट देख कर जाना जा सकता है, जहां उनका पूरा अकाउंट दोनों की ऐसी ही रोमांटिक और बोल्ड तस्वीरें से भरा है. ऐसा नहीं कि अध्ययन दुनिया या फैमिली से अपने इस रिलेशन को छुपाये हुए हैं. पिता शेखर सुमन के साथ फैमिली वाली तस्वीरों में भी मायरा दिखाई पड़ रही हैं. जाहिर है इस जोड़ी को पापा का भी सपोर्ट हासिल है. मायरा अक्सर अपनी हॉटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं. उनका ये दिलकश अंदाज अध्ययन को काफी पसंद है और वह उनकी हॉट तस्वीरों पर खूब कमेंट और तारीफें भी करते दिखाई देते हैं.

मायरा से पहले अध्ययन का नाम अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ भी जुड़ चुका है. कंगना ने अपने कई इंटरव्यूज में अध्ययन के साथ अपने रिलेशन को लेकर खुल कर बात की हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >