VIDEO: सोनाली बेंद्रे को अगवा नहीं करना चाहते थे पाक क्रिकेटर शोएब, खबर को बताया बकवास

मुंबई : रावल पिंडी एक्‍सप्रेस जी हां, यानी मशहूर पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शोएब अख्‍तर का बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पर क्रश था. पिछले दिनों यह खबर चर्चा में थी…. साथ ही यह भी खबर चल रही थी कि शोएब एक्ट्रेस सोनाली को अगवा कर उनसे शादी करना चाहते हैं. अब इस मामले पर शोएब खुलकर बोलते […]

मुंबई : रावल पिंडी एक्‍सप्रेस जी हां, यानी मशहूर पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शोएब अख्‍तर का बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पर क्रश था. पिछले दिनों यह खबर चर्चा में थी…. साथ ही यह भी खबर चल रही थी कि शोएब एक्ट्रेस सोनाली को अगवा कर उनसे शादी करना चाहते हैं. अब इस मामले पर शोएब खुलकर बोलते नजर आ रहे हैं.

इस संबंध में शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने इस तरह की सभी खबरों को बकवास करार दिया है. वीडियो में शोएब यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें न तो सोनाली पर कभी क्रश रहा और न ही कभी वह उनकी तस्वीर अपने साथ लेकर चलते थे.

शोएब ने मीडिया में चल रही इस खबर को भी गलत बताया है जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने कभी कहा था कि वह सोनाली बेंद्रे का अगवा करना चाहते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं. उन्होंने कहा है कि सोनाली बेंद्रे कभी भी उनकी पसंद नहीं रहीं हैं.

शोएब के अनुसार उन्होंने सोनाली की कुछ ही फिल्में देखी हैं. हालांकि शोएब ने जिस तरह सोनाली बेंद्रे ने अपने कैंसर से जंग लड़ी, उसके लिए उनकी जमकर तारीफ भी की.

यहां देखें पूरा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >