खिलाड़ी अक्षय कुमार लेकर आ रहे हैं ”जमाई राजा”

मुंबई:बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अब सीरियल बनाने जा रहे हैं. वे अपने पहले डेली सोप जमाई राजा के निर्माण के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अक्षय पहले भी छोटे पर्दे पर काम कर चुके हैं. उनसे पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेता छोटे पर्दे पर अपना भाग्य […]

मुंबई:बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अब सीरियल बनाने जा रहे हैं. वे अपने पहले डेली सोप जमाई राजा के निर्माण के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अक्षय पहले भी छोटे पर्दे पर काम कर चुके हैं. उनसे पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेता छोटे पर्दे पर अपना भाग्य आजमा चुके हैं.

अक्षय कुमार अपने बिजनेस पार्टनर अश्विनी यार्डी के साथ मिलकर इसका निर्माण कर रहे हैं. अक्षय और यार्डी की कंपनी ग्रेजिंग गोट्स के बैनर तले यह सोप बनेगा. 46 वर्षीय अक्षय फिल्मों में अभिनय और फिल्म निर्माण के अलावा छोटे पर्दे पर खुखरी और एक्शन शो होस्ट कर चुके हैं. जी टीवी के प्रोग्रामिंग हेड नमित शर्मा ने यहां कहा, दर्शक बहुओं को सामंजस्य बैठाते हुए देखते रहते हैं क्योंकि विवाह के बाद उससे आशा की जाती है कि वह नए माहौल में खुद को ढालेंगी.

लेकिन हमारा नया शो जमाई राजा इस पुरातनपंथी सोच को छोड़ता है और दिखाता है कि कैसे शादी के बाद पतिदेव अपनी पत्नी और सास के साथ संबंधों को ठीक करने में जुटे हुए हैं. इस शो में छोटे पर्दे के लोकप्रिय कलाकार. रवि दुबे, निया शर्मा, अचिंत कौर, अपरा मेहता, डेलनाज पॉल और श्रुति उल्फत नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >