चंकी पांडे की बेटी का खुलासा- कार्तिक आर्यन पर है क्रश

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्‍या पांडे फिल्‍म स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. फिल्‍म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी लीड रोल में हैं. हाल ही में अनन्‍या पांडे ने खुलासा किया कि उनका भी बॉलीवुड में क्रश है. सारा अली खान के बाद अब अनन्‍या […]

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्‍या पांडे फिल्‍म स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. फिल्‍म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी लीड रोल में हैं. हाल ही में अनन्‍या पांडे ने खुलासा किया कि उनका भी बॉलीवुड में क्रश है. सारा अली खान के बाद अब अनन्‍या पांडे ने भी एक्‍टर कार्तिक आर्यन पर अपने क्रश के बारे में बताया है.

हाल ही में मुंबई मिरर को दिये एक इंटरव्‍यू में अनन्‍या ने कार्तिक आर्यन के लिए अपनी फीलिंग्‍स का इजहार किया है. उन्‍होंने कहा,’ मैं साल की हूं और इस उम्र में किसी पर क्रश होना एक आम बात है.

उन्‍होंने आगे कहा,’ हां, मुझे कार्तिक आर्यन क्‍यूट लगते हैं और मैं बहुत लकी हूं कि मुझे कार्तिक आर्यन के साथ काम करने का मौका मिला.’ अनन्‍या से जब पूछा गया कि सारा अली खान को भी कार्तिक आर्यन पर क्रश है तो उन्‍होंने कहा,’ मैं सारा और कार्तिक के साथ डेट पर जाना चाहूंगी.’

अनन्‍या पांडे बॉलीवुड की उन एक्‍ट्रेसेस में शामिल हैं जो बॉलीवुड में नेपोटिज्‍म को स्‍वीकारती हैं. कॉफी विद करण में अनन्‍या ने कहा था,’ अगर आप टैलेंटिड नहीं है तो आपको कोई नहीं देखेगा. लेकिन मैं एक एक्‍टर की बेटी की वजह से कोई अच्‍छे मौके को छोड़ नहीं सकती हूं. अगर आप लोगों को मैं पसंद नहीं आती हूं तो मैं स्‍वीकार करूंगी, लेकिन पहले आप फिल्‍म तो देखें.

अनन्या की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ 10 मई को रिलीज होनेवाली है. इसके साथ ही अनन्या को अपनी दूसरी फिल्म मिल चुकी है. वह कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘पति,पत्नी और वो’ में नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >