गोविंदा की इस हिट फिल्‍म की रीमेक में वरुण संग नजर आयेंगी सारा अली खान

गोविंदा की सुपरहिट फिल्‍म कुली नंबर 1′ का रीमेक बनने जा रहा है. इस फिल्‍म मेंव वरुण धवन नजर आयेंगे. अब फिल्‍म के निर्माताओं ने घोषणा कर दी है कि फिल्‍म में वरुण के आपोजिट सारा अली खान नजर आयेंगी. वर्ष 2018 में ‘केदारनाथ’ फिल्म से अपना कैरियर शुरू करने वाली अभिनेत्री सारा के बारे […]

गोविंदा की सुपरहिट फिल्‍म कुली नंबर 1′ का रीमेक बनने जा रहा है. इस फिल्‍म मेंव वरुण धवन नजर आयेंगे. अब फिल्‍म के निर्माताओं ने घोषणा कर दी है कि फिल्‍म में वरुण के आपोजिट सारा अली खान नजर आयेंगी. वर्ष 2018 में ‘केदारनाथ’ फिल्म से अपना कैरियर शुरू करने वाली अभिनेत्री सारा के बारे में अटकलें थीं कि वह हिट कॉमेडी के नये संस्करण में वरूण धवन के साथ मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में होंगी.

1995 में आई फिल्‍म ‘कुली नंबर वन’ में गोविंदा और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म का निर्देशन वरूण के पिता फिल्म निर्माता डेविड धवन ने किया था. नये फिल्म का निर्देशन भी डेविड करेंगे जबकि वाशु भगनानी इसका निर्माण करेंगे.

‘कुली नंबर वन’ का निर्देशन भी वाशु भगनानी ने किया था. निर्माताओं ने एक बयान जारी कर कहा है, ‘यह अधिकारिक है… 25 साल के बाद डेविड धवन और वाशु भगनानी अपनी कॉमेडी फिल्म ‘कुली नंबर वन’ के रीमेक के लिए साथ आ रहे हैं. वरूण धवन और सारा अली खान अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी.’

‘जुड़वां 2′ के बाद डेविड और वरूण की यह दूसरी फिल्म होगी. वरूण की हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘कलंक’ है जबकि सारा की आखिरी प्रदर्शित फिल्म ‘सिंबा’ है. ‘सिंबा’ में सारा अली खान रणवीर सिंह के आपोजिट नजर आई थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >