पीएम मोदी इसलिये नहीं रहते मां के साथ, अक्षय के इंटरव्‍यू में किया खुलासा, VIDEO

अक्षय कुमार ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्‍यू लिया हैं. उन्‍होंने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज शेयर किये हैं जिसमें वे पीएम मोदी के कुछ अनसुने किस्‍सों को सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं. एक दिन पहले अक्षय (51) ने ट्वीट कर लिखा था कि वह कुछ ‘‘अनोखा करने जा रहे […]

अक्षय कुमार ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्‍यू लिया हैं. उन्‍होंने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज शेयर किये हैं जिसमें वे पीएम मोदी के कुछ अनसुने किस्‍सों को सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं. एक दिन पहले अक्षय (51) ने ट्वीट कर लिखा था कि वह कुछ ‘‘अनोखा करने जा रहे हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया.’ अभिनेता ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत चुनाव के समय में ‘‘सुकून भरा माहौल’ देगी.

अक्षय ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, ‘‘देश में जहां हर ओर चुनाव और राजनीति की बात हो रही है, यहां आप चैन की सांस ले सकेंगे. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निष्पक्ष और पूरी तरह गैर राजनीतिक बातचीत करने का अवसर पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.’

अक्षय कुमार ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे पीएम नरेंद्र मोदी से पूछते दिख रहे हैं कि वो अपनी मां, परिवार और रिश्‍तेदारों के साथ क्‍यों नहीं रहते. इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी कहते हैं कि वो ये सब मोह बहुत पहले त्याग चुके हैं.

अक्षय कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी की यह बातचीत एएनआई आज 9 बजे प्रसारित करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >