सलमान खान की फिल्म भारत का मोशन पोस्टर रिलीज, दिखी साल 1964 से 2010 तक की झलक

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की फिल्म भारत शुरुआत से ही चर्चे में है. फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी, जिसका इंतजार दर्शक काफी दिनों से कर रहे हैं. पिछले कई दिनों से फिल्म के नये पोस्टर सामने आ रहे थे जिसमें सलमान खान अलग-अलग लुक में नजर आ रहे थे. […]

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की फिल्म भारत शुरुआत से ही चर्चे में है. फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी, जिसका इंतजार दर्शक काफी दिनों से कर रहे हैं. पिछले कई दिनों से फिल्म के नये पोस्टर सामने आ रहे थे जिसमें सलमान खान अलग-अलग लुक में नजर आ रहे थे.

शनिवार को यानी आज फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है. इस मोशन पोस्टर में साल 1964 से 2010 की कहानी दिखायी दे रही है. आप भी देखें ये मोशन पोस्टर…

यहां चर्चा कर दें कि फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान, अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >