लालू की पार्टी RJD के इस ट्वीट पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर जमकर हंसी, कह दी ये बात

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की रैली में कांग्रेस के साथ-साथ सपा, बसपा और रालोद पर करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि सपा का स, रालोद का रा और बसपा का ब मिलकर शराब बनते हैं जो सेहत और देश दोनों के लिए खतरनाक हैं. उनके इस बयान के बाद बिहार के […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की रैली में कांग्रेस के साथ-साथ सपा, बसपा और रालोद पर करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि सपा का स, रालोद का रा और बसपा का ब मिलकर शराब बनते हैं जो सेहत और देश दोनों के लिए खतरनाक हैं.

उनके इस बयान के बाद बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल ने एक ट्वीट किया जिसपर अभिनेत्री स्वरा भस्कर जमकर हंसी. दरअसल, राजद ने ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि धत! 5 साल में "स" और "श" का अंतर नहीं सीखा! लो हम सिखाते हैं- शाह का श, राजनाथ का र और बुड़बक बीजेपी का ब! बन गया शराबबंदी में धड़ल्ले से बिकता गुजराती शराब!

इस ट्वीट को स्वरा ने रिट्वीट किया और हंसते हुए लिखा कि- this election season is going to be fun!!!!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >