दिशा पाटनी ने शेयर की बिकीनी वाली तसवीर, तो टाइगर श्रॉफ ने कह दी ये बात

मुंबई : बॉलिवुड की बोल्ड एक्ट्रेस जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं दिशा पाटनी की. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं. अमूमन वह इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करतीं रहतीं हैं जिसपर काफी लाइक्स और कमेंट देखने को मिलते हैं. ऐसा ही सोमवार को हुआ, दिशा ने पिंक बिकीनी में […]

मुंबई : बॉलिवुड की बोल्ड एक्ट्रेस जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं दिशा पाटनी की. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं. अमूमन वह इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करतीं रहतीं हैं जिसपर काफी लाइक्स और कमेंट देखने को मिलते हैं.

ऐसा ही सोमवार को हुआ, दिशा ने पिंक बिकीनी में अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे फैंस देखते ही रह गये और उनकी बोल्डनेस की तारीफ करते हुए कमेंट आने लगे. इस तस्वीर पर सबसे दिलचस्प कॉमेंट दिशा के कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ का नजर आया.

टाइगर ने दिशा की बिकीनी वाली फोटो पर कुछ खास तो नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने क्लैपिंग और आग वाले इमोजी तसवीर के नीचे पोस्ट किये. इमोजी के माध्‍यम से टाइगर ने साफ इशारा किया कि बिकीनी में दिशा बेहद हॉट नजर आ रहीं हैं. यही नहीं इस पोज से वह आग लगा रहीं हैं.

गौर हो कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के बीच अफेयर के चर्चे अकसर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन दोनों की ओर से इस रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी अभी तक नहीं कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >