‘‘पीएम नरेंद्र मोदी'''' के निर्माताओं को चुनाव आयोग का नोटिस

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के निर्माताओं के जवाब का इंतजार कर रहा है. यह बायोपिक पांच अप्रैल को रिलीज होनी है. निर्वाचन आयोग का मानना था कि फिल्म आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करती है. पूर्वी दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी के […]

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के निर्माताओं के जवाब का इंतजार कर रहा है. यह बायोपिक पांच अप्रैल को रिलीज होनी है.

निर्वाचन आयोग का मानना था कि फिल्म आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करती है.

पूर्वी दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी के महेश ने फिल्म ‘‘पीएम नरेंद्र मोदी” के विज्ञापन प्रकाशन के लिए प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और दो समाचार पत्रों को 20 मार्च को स्वत: नोटिस जारी किये थे। फिल्म के विज्ञापन प्रकाशन को आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है.

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि संबंधित पक्षों को जवाब देने के लिए 30 मार्च तक का समय दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >