Luka Chuppi की सफलता पर एक्ट्रेस कृति सैनन ने कही यह बात…

नयी दिल्ली : अपनी हालिया फिल्म ‘लुका छुपी’ की सफलता से बेहद उत्साहित अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलना यह दिखाता है कि कलाकार और दर्शकों की सोच एक-दूसरे से मेल खाती है. कृति और अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में ऐसे युगल का किरदार निभाया है […]

नयी दिल्ली : अपनी हालिया फिल्म ‘लुका छुपी’ की सफलता से बेहद उत्साहित अभिनेत्री कृति सैनन का कहना है कि फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलना यह दिखाता है कि कलाकार और दर्शकों की सोच एक-दूसरे से मेल खाती है.

कृति और अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में ऐसे युगल का किरदार निभाया है जो शादी से पहले एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने के लिए लिव-इन रिश्ते में रहते हैं.

कृति के साथ साक्षात्कार में कहा, मैं बहुत रोमांचित हूं और बहुत शुक्रगुजार भी हूं. हमने काफी मेहनत की है जो सफल रही. इस फिल्म को हां कहना मेरे लिए बहुत सहज फैसला था क्योंकि मुझे इसकी पटकथा बहुत पसंद थी.

यह जानकर बेहद अच्छा लगता है कि आपकी सोच कहीं न कहीं दर्शकों की सोच से मेल खाती है. ‘बरेली की बर्फी’ के बाद कृति ने एक बार फिर ‘लुका छुपी’ में छोटे शहर की लड़की का किरदार निभाया है.

हालांकि अभिनेत्री यह नहीं मानतीं कि हिंदी पट्टी से कहानियों का आना अब आदर्श बन गया है. अभिनेत्री ने कहा कि बिट्टी और रश्मि दोनों ही किरदार एक दूसरे से काफी अलग हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >