रणवीर सिंह के रैपर किरदार को लेकर जोया अख्‍तर ने कही ये बात

रणवीर सिंह इनदिनों अपनी फिल्‍म ‘गली ब्‍वॉय’ को लेकर खासा सुर्खियों में बने हुए है. जोया अख्‍तर के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में रणवीर की एक्टिंग की खासा तारीफ हो रही है और आलिया भट्ट संग उनकी कैमेस्‍ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है. हाल ही में रणवीर सिंह के किरदार के […]

रणवीर सिंह इनदिनों अपनी फिल्‍म ‘गली ब्‍वॉय’ को लेकर खासा सुर्खियों में बने हुए है. जोया अख्‍तर के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में रणवीर की एक्टिंग की खासा तारीफ हो रही है और आलिया भट्ट संग उनकी कैमेस्‍ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है. हाल ही में रणवीर सिंह के किरदार के बारे में बात करते हुए जोया अख्‍तर ने कहा कि फिल्म ‘गली बॉय’ में एक भावुक रैपर मुराद की भूमिका निभाना अभिनेता रणवीर सिंह के लिए मुश्किल काम नहीं था.

जोया और रणवीर इससे पहले फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में एक साथ काम कर चुके हैं. जोया ने कहा ‘हम हमेशा रणवीर की उत्साह से भरी हंसती खेलती छवि देखते हैं लेकिन वह बेहद भावुक, चीजों को काफी गहराई से समझने वाले और संजीदा इंसान हैं.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मेरी उनसे (रणवीर सिंह) गहरी दोस्ती है और मुझे पता है कि वह बेहद संवेदनशील है. इसलिए मेरे लिए उनसे यह कराना आसान था. मुझे लगता है कि वह बेहतरीन अभिनेता हैं और मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई किरदार है जिसे वह निभा ना सकें.’

यह सवाल किए जाने पर, कि क्या उनका अत्यधिक उत्साह उनकी छवि का केवल एक हिस्सा है, जोया ने कहा, ‘‘ नहीं वह ऐसे ही हैं. वह एक ‘कम्पलीट पैकेज’ हैं. जोया फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर और आलिया भट्ट की अदाकारी को मिल रही सराहना से बहुत खुश हैं. फिल्म ‘गली बॉय’ 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >