अपने जीवन पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगी कंगना

मुंबई : अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही अपने जीवन पर आधारित एक फिल्म का निर्देशन करेंगी. हालांकि उन्होंने साफ किया है कि फिल्म खुद के प्रचार पर आधारित नहीं होगी. फिल्म की पटकथा का लेखन फिल्म ‘बाहुबली’ के लेखक केवी विजयेंद्र ने किया है. उन्होंने कंगना की हालिया रिलीज फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की पटकथा भी लिखी […]

मुंबई : अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही अपने जीवन पर आधारित एक फिल्म का निर्देशन करेंगी. हालांकि उन्होंने साफ किया है कि फिल्म खुद के प्रचार पर आधारित नहीं होगी. फिल्म की पटकथा का लेखन फिल्म ‘बाहुबली’ के लेखक केवी विजयेंद्र ने किया है. उन्होंने कंगना की हालिया रिलीज फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की पटकथा भी लिखी थी.

कंगना के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर-नवंबर में शुरू होगी. कंगना ने इस बारे में एक बयान जारी कर कहा, ‘मैं अपने जीवन पर आधारित फिल्म का निर्देशन करने जा रही हूं, लेकिन यह प्रचार वाली फिल्म नहीं है.’

उन्होंने कहा, “मैं अपने आस-पास के लोगों के प्यार से उत्साहित हूं, जिन्होंने कभी मुझमें भेद नहीं किया, बल्कि जैसी मैं हूं वैसा ही स्वीकार किया.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >