करिश्मा कपूर ने क्‍यों कहा- मैं शूटिंग को मिस नहीं करती

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कहा कि वह फिल्म सेट को मिस नहीं कर रहीं हैं बल्कि अपने निजी जीवन का भरपूर आनंद उठा रही है. 44 वर्षीया एक्ट्रेस पिछली बार 2012 में आयी फिल्म ‘‘डेंजरस इश्क” में दिखाई दी थी. करिश्‍मा कपूर का कहना है कि उन्होंने कभी भी करियर के बारे […]

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कहा कि वह फिल्म सेट को मिस नहीं कर रहीं हैं बल्कि अपने निजी जीवन का भरपूर आनंद उठा रही है. 44 वर्षीया एक्ट्रेस पिछली बार 2012 में आयी फिल्म ‘‘डेंजरस इश्क” में दिखाई दी थी. करिश्‍मा कपूर का कहना है कि उन्होंने कभी भी करियर के बारे में कोई योजना नहीं बनाई थी क्योंकि वह एक कलाकर के तौर पर जिसमें उनकी रुचि है, उसे करने में विश्वास रखती हैं.

उन्‍होंने कहा, ‘मैं कैमरे के सामने शूटिंग को मिस नहीं कर रही हूं. हर किसी का कहना है कि मुझे कुछ करना चाहिए, लेकिन मैंने कभी भी अपने जीवन में कुछ योजना बनाकर नहीं किया है. इसलिए यह आपको यह कभी नहीं पता होता है कि मैं जल्द ही एक फिल्म कर सकती हूं.”

उन्होंने लैक्मे फैशन वीक समर/रिसार्ट 2019 से इतर कहा कि अपनी सफलता के लिए उन्होंने कभी भी अपने परिवार की शोहरत का सहारा नहीं लिया, बल्कि उन्होंने फिल्म जगत में जगह बनाने के लिए किसी अन्य कलाकार की तरह ही कड़ी मेहनत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >