मुझे दर्शकों ने स्टार बनाया है : आयुष्मान खुराना

मुबई : फिल्म ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो‘ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता से 2018 के सबसे बड़े सितारे बनकर उभरे आयुष्मान खुराना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने, लीक से हटकर एवं मनोरंजक कहानियों का चयन करने के निर्णय को दिया है. साथ ही खुराना ने कहा कि उनका मानना है कि पटकथा […]

मुबई : फिल्म ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो‘ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता से 2018 के सबसे बड़े सितारे बनकर उभरे आयुष्मान खुराना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने, लीक से हटकर एवं मनोरंजक कहानियों का चयन करने के निर्णय को दिया है. साथ ही खुराना ने कहा कि उनका मानना है कि पटकथा ही एक फिल्म की सही मायने में स्टार होती है.

आयुष्‍मान ने कहा, ‘मुझे दर्शकों ने स्टार बनाया है. लेकिन मेरा मानना है कि पटकथा ही किसी फिल्म की असली स्टार होती है, पटकथा ही है जो आपको स्टार बनाती है. मैं दर्शकों को हमेशा कुछ लीक से हटकर देना चाहता हूं….कुछ नया.’

उन्होंने कहा, ‘लीक से हटकर फिल्में करने में अब जोखिम कम है. आज कल लीक पर चलना अधिक जोखिमभरा हो गया है. आपको कुछ अलग करना होगा ताकि लोग टिकट खरीदें और सिनेमाघरों में आएं. दर्शक वर्ग बदल गया है.’ आयुष्मान खुराना की इच्छा भविष्य में एलजीबीटी विषय पर आधारित फिल्म करने की है. अभिनेता ने कहा कि प्रसिद्धि हासिल करने के बाद उसको बनाये रखना सबसे कठिन काम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >