भारत-चीन फिल्मोत्‍सव में ‘माछेर झोल'' और ‘दंगल'' का होगा प्रदर्शन

नयी दिल्ली : राजधानी में शनिवार से आरंभ हो रहे भारत चीन फिल्म उत्सव में अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’, बांग्ला फिल्म ‘माछेर झोल’ और चीन की फिल्म ‘सीजेड12′ का प्रदर्शन किया जायेगा. दोनों देशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान के लिए 22-24 दिसंबर के मध्य पहले भारत चीन फिल्म उत्सव का […]

नयी दिल्ली : राजधानी में शनिवार से आरंभ हो रहे भारत चीन फिल्म उत्सव में अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’, बांग्ला फिल्म ‘माछेर झोल’ और चीन की फिल्म ‘सीजेड12′ का प्रदर्शन किया जायेगा. दोनों देशों के लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान के लिए 22-24 दिसंबर के मध्य पहले भारत चीन फिल्म उत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि तीन दिन के फिल्म उत्सव का आयोजन सिरीफोर्ट सभागार में फिल्म उत्सव निदेशालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया जायेगा.

इसमें बताया गया कि इस उत्सव के दौरान कुल सात फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें चार फिल्में चीन की और तीन फिल्में भारतीय होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >