सारा अली खान को लेकर दादी शर्मिला टैगोर ने कह दी ये बड़ी बात...

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने फिल्‍म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया है. फिल्‍म में उनकी एक्टिंग की जबरदस्‍त तारीफ हो रही हैं. फिल्‍म में वे सुशांत सिंह राजपूत के आपोजिट नजर आई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में सारा की दादी यानी हिंदी सिनेमा की जानीमानी […]

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने फिल्‍म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया है. फिल्‍म में उनकी एक्टिंग की जबरदस्‍त तारीफ हो रही हैं. फिल्‍म में वे सुशांत सिंह राजपूत के आपोजिट नजर आई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में सारा की दादी यानी हिंदी सिनेमा की जानीमानी अदाकारा शर्मिला टैगोर ने पोती के बारे में कई दिलचस्‍प बात कही. उनका कहना है कि वे सारा के काम से बेहद इंप्रेस हैं.

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स को दिये एक इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने कहा,’ मैं उसके बॉलीवुड डेब्‍यू को लेकर काफी उत्‍साहित हूं. उसके अंदर बहुत कॉन्फिडेंस है और चार्म है जो मुझे बहुत अच्‍छा लगता है. उसने जिस तरह से खुद को निखारा है वो देखकर मुझे खुशी होती है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ वो जिस तरह करण जौहर के शो में अपने पिता सैफ अली खान के साथ खड़ी रहीं, यह देखकर मुझे गर्व होता है.’ इस इंटरव्यू में शर्मिला ने अपने पोते तैमूर अली खान के बारे में भी बात की. बता दें कि तैमूर सैफ अली खान और उनकी दूसरी पत्‍नी करीना कपूर के बेटे हैं जो जन्‍म के बाद से ही अपनी क्‍यूटनेस को लेकर सुर्खियों में बने हुए है.

शर्मिला ने कहा,’ मैं उसके बारे में थोड़ा चितिंत रहती हूं. हमारी पूरी फैमिली के लोग मीडिया के अटेंशन पर रहे हैं, लेकिन तैमूीर अभी इन सबके लिए बहुत छोटा है. अभी उसे पता नहीं चल रहा है कि क्‍या हो रहा है. लेकिन जब वो बड़ा होगा उसे मीडिया का अटेंशन नहीं मिलेगा तो शायद इसका प्रभाव उसपर पड़े. हम इसे लेकर थोड़ा परेशान रहते हैं. लेकिन सारा कहती है कि हम इसपर क्‍या कर सकते हैं. लेकिन मीडिया से मेरी रिक्‍वेस्‍ट है कि वो तैमूर को लेकर और थोड़ा सेंसेटिव हों.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >