पुरुष प्रधान सोच पृथ्वी पर सबसे बड़ा नस्लवाद : आदिल हुसैन

पणजी : अभिनेता आदिल हुसैन का कहना है कि पुरुष प्रधान सोच पृथ्वी पर ‘‘सबसे बड़ा नस्लवाद’ है क्योंकि इसने दुनिया की आधी आबादी को एक तरह से अलग थलग कर रखा है. हुसैन ने ‘मी टू’ अभियान को अपना समर्थन देते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक है कि अपना उत्पीड़न करने वालों को […]

पणजी : अभिनेता आदिल हुसैन का कहना है कि पुरुष प्रधान सोच पृथ्वी पर ‘‘सबसे बड़ा नस्लवाद’ है क्योंकि इसने दुनिया की आधी आबादी को एक तरह से अलग थलग कर रखा है. हुसैन ने ‘मी टू’ अभियान को अपना समर्थन देते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक है कि अपना उत्पीड़न करने वालों को सामने ला रही महिलाओं का लोग किस तरह अपमान करते हैं.

‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव’ (इफ्फी) के दौरान हुसैन ने कहा, ‘हम उस पुरुष प्रधान सोच से पीछा कैसे छुड़ा सकते हैं जिसमें पुरुषों को हमेशा से यह सिखाया गया है कि वे, महिलाओं से श्रेष्ठ हैं.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मुझे लगता है कि पृथ्वी पर यह सबसे बड़ा नस्लवाद है. अश्वेत और श्वेत के प्रति नहीं बल्कि महिलाओं के प्रति… पृथ्वी पर आधी आबादी के साथ समाज में, राजनीति में, शब्दों से, कृत्यों से, हर जगह अन्याय हो रहा है.’

हुसैन ने कहा कि ‘मी टू’ तो बस शुरुआत है और समाज धीरे-धीरे अपने अंदर झांक कर देखने लगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >