VIDEO: रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं सैफ की बेटी सारा अली खान!

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्‍द ही फिल्‍म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. हाल ही में फिल्‍म का टीजर सामने आया था जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. टीजर में सारा और सुशांत की कैमेस्‍ट्री ने लोगों का दिल जीता था और अब दर्शक बड़ी बेसब्री से […]

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्‍द ही फिल्‍म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. हाल ही में फिल्‍म का टीजर सामने आया था जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. टीजर में सारा और सुशांत की कैमेस्‍ट्री ने लोगों का दिल जीता था और अब दर्शक बड़ी बेसब्री से इस फिल्‍म का इंतजार कर रहे हैं. फिल्‍म अगले महीने रिलीज होने जा रही है. इससे पहले सारा अपने पापा सैफ अली खान के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में नजर आईं. इस दौरान उन्‍होंने कई खुलासे किये.

शो का एक प्रोमो सामने आया है जो बेहद मजेदार है. करण, सैफ से पूछते हैं कि वे सारा के ब्‍वॉयफ्रेंड से 3 सवाल कौन से पूछेंगे ? जिसे पर सैफ जवाब देते हैं पॉलिटिकल व्‍यूज़, ड्रग्‍स और पैसा.

सैफ की बात सुनकर सारा कहती हैं कि वे रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं. लेकिन वो रणबीर को डेट नहीं करना चाहती बल्कि वे कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं. कार्तिक का नाम सुनकर सैफ कहते हैं कि क्‍या उसके पास पैसे हैं. अगर पैसे हैं तो वे सारा को ले जा सकते हैं. सैफ की बात सुनकर करण हंसने लगते हैं और सारा कहती हैं कि ये गलत है.

प्रोमो से साफ है कि बाप-बेटी कई बातों का खुलासा करेंगे. बता दें कि केदारनाथ के बाद सारा, रणवीर सिंह के साथ फिल्‍म ‘सिंबा’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >