सैफ ने कहा,प्रीति दोस्त है,नेस एक निहायत जेंटलमैन व्यक्ति

मुंबई : बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान ने कहा कि वह अपने अच्छे मित्र प्रीति जिंटा और उद्योगपति नेस वाडिया के बीच घटित हुये मामले से उदास हैं.प्रीति ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में नेस पर आरोप लगाया है कि नेस ने उनके साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार किया है. खान ने कहा कि प्रीति […]

मुंबई : बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान ने कहा कि वह अपने अच्छे मित्र प्रीति जिंटा और उद्योगपति नेस वाडिया के बीच घटित हुये मामले से उदास हैं.प्रीति ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में नेस पर आरोप लगाया है कि नेस ने उनके साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार किया है.

खान ने कहा कि प्रीति और नेस दोनों से मेरी अच्छी दोस्ती है. मैं स्कूल समय से नेस को जानता हूं. वह एक निहायत जेंटलमैन व्यक्ति हैं. दोनों के बीच जो भी हुआ उसको सुनकर मैं उदास हूं. उम्मीद है कि मामला सुलझा लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >