Ramayana: भगवान राम के रूप में SSR की AI फोटो वायरल, फैंस बोले- रणबीर कपूर से बेहतर होते सुशांत

Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है. रणबीर कपूर के लुक के बीच एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की भगवान राम के रूप में कुछ AI तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस इमोशनल हैं और उन्हें रणबीर से बेहतर चॉइस बता रहे हैं.

Ramayana: बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. लेकिन टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है. फैंस अब सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर आज वो होते, तो भगवान राम के किरदार में शायद उनसे बेहतर कोई नहीं होता.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सुशांत की ‘राम’ वाली झलक

हाल ही में इंटरनेट पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें AI की मदद से बनाया गया है. इन तस्वीरों में रणबीर कपूर की जगह बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में दिखाया गया है, जो अब हमारे बीच नहीं है. एक फोटो में सुशांत अयोध्या के राजसी ठाट-बाट में दिख रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में वह वनवास के दौरान नाव पर बैठे नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों ने फैंस को फिर से सुशांत सिंह की याद दिला दी है.

Posts from the exiledfrombollyblinds
community on Reddit

रणबीर vs सुशांत फैंस के बीच छिड़ी बड़ी बहस

टीजर के बाद से ही रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. रेडिट और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग सुशांत की AI तस्वीरों को रणबीर से बेहतर बता रहे हैं. एक यूजर Special-Bowl-5392 ने कमेंट करते हुए लिखा, उनकी आंखों में हमेशा एक चमक और चेहरे पर बहुत शांति रहती थी. मुझे लगता है कि भगवान राम का स्वभाव भी वैसा ही शांत रहा होगा, इसलिए आप सही कह रहे हैं, सुशांत इस रोल के लिए एकदम सही होते. एक फैन AdRelevant6649 ने इमोशनल होते हुए लिखा कि, मुझसे अपने आंसू रोके नहीं जा रहे हैं. वहीं कुछ लोग शास्त्रों का हवाला देते हुए सांवले रंग पर भी बहस कर रहे हैं हालांकि ये बहस सिर्फ एक कल्पना है क्योंकि सुशांत अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है.

4000 करोड़ की ‘रामायण’ में दिखेगी सितारों की फौज

आपको बता दें कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है. इसमें रणबीर कपूर (राम) के किरदार में दिखेंगे. साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (सीता), यश (रावण) और सनी देओल (हनुमान) जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. टीजर के अंत में रावण के पुष्पक विमान की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता तो बढ़ा दी है, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों के लिए आज भी वह ही उनके ‘राम’ हैं. फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 के दिन रिलीज होगी और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में .

यह भी पढ़ें: डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर, ‘रामायण’ को लेकर किया बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >