अभिषेक बच्चन ने खोला पेरेंटिंग का राज, बेटी आराध्या को लेकर कही ये बड़ी बात

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या की परवरिश को लेकर अपनी सोच साझा की है. उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सख्त नियम नहीं, बल्कि माता-पिता का उदाहरण ज्यादा जरूरी होता है. साथ ही उन्होंने साफ किया कि पेरेंटिंग में किसी तरह का कॉम्पिटिशन नहीं होना चाहिए.

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के चर्चित सितारे अभिशेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. ग्लोबल स्टार होने के बावजूद यह पावर कपल अपनी बेटी आराध्या बच्चन की परवरिश पर खास ध्यान देता है. हाल ही में अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में पेरेंटिंग को लेकर अपनी सोच साझा की.

बिना नियमों के परवरिश

अभिषेक बच्चन ने बताया कि उन्होंने और ऐश्वर्या ने आराध्या की परवरिश के लिए कोई सख्त नियम तय नहीं किए हैं. दोनों मिलकर उसे एक अच्छा माहौल देने की कोशिश करते हैं, जहां वह अपनी सोच और समझ के साथ आगे बढ़ सके. उनके मुताबिक, बच्चों पर नियम थोपने के बजाय उन्हें सही दिशा दिखाना ज्यादा जरूरी है.

‘हम उदाहरण बनना चाहते हैं’- अभिषेक बच्चन

अभिषेक ने कहा कि वे आराध्या को यह नहीं बताते कि क्या सही है और क्या गलत, बल्कि खुद ऐसा जीवन जीने की कोशिश करते हैं जो उसके लिए उदाहरण बन सके. उनका मानना है कि बच्चे अपने माता-पिता को देखकर ज्यादा सीखते हैं.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके घर में इस बात को लेकर कोई बंटवारा नहीं है कि कौन क्या सिखाएगा. ऐश्वर्या एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला हैं, इसलिए दोनों मिलकर हर जिम्मेदारी निभाते हैं.

‘कोई कॉम्पिटिशन नहीं है’- अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने आज के दौर को अलग बताते हुए कहा कि बच्चों की परवरिश में किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हर पीढ़ी की सोच अलग होती है, इसलिए जो चीजें उन्हें सही लगती हैं, जरूरी नहीं कि वही बच्चों के लिए भी सही हों.

उनका मानना है कि एक सकारात्मक और संतुलित जीवन जीना ही बच्चों के लिए सबसे बड़ा सबक होता है. अभिषेक बच्चन की यह सोच आज के समय में पेरेंटिंग के लिए एक नई दिशा देती है, जहां तुलना और दबाव के बजाय समझ और उदाहरण को ज्यादा महत्व दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर, ‘रामायण’ को लेकर किया बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >