44 की उम्र में भी खूबसूरत नजर आतीं हैं ''''राजा हिंदुस्तानी'''' की करिश्‍मा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की खूबसूरती अब भी कायम है. बीते दिनों मुंबई में वेडिंग जंक्शन शो के रैंप पर राजस्थानी दुल्हन के खूबसूरत लिबास में वह नजर आयीं. इस दौरान यहां मौजूद लोग उन्हें देखते के देखते रह गये. रैंप पर करिश्मा कपूर का अंदाज बेहद खूबसूरत दिखा. करिश्मा जैसे ही रैंप […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की खूबसूरती अब भी कायम है. बीते दिनों मुंबई में वेडिंग जंक्शन शो के रैंप पर राजस्थानी दुल्हन के खूबसूरत लिबास में वह नजर आयीं. इस दौरान यहां मौजूद लोग उन्हें देखते के देखते रह गये.

रैंप पर करिश्मा कपूर का अंदाज बेहद खूबसूरत दिखा. करिश्मा जैसे ही रैंप पर उतरी सबकी निगाहें उन पर थम गयी. हरे और नारंगी रंग के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं.

इस लुक के साथ उन्होंने काफी हैवी ज्वैलरी भी पहनी थी. रैंप पर जब करिश्मा कपूर ने अपने दुपट्टा लहराते हुए पोज दिए तो सबकी निगाहे उनपर थम गयी.

यहां चर्चा कर दें कि करिश्मा कपूर की उम्र 44 साल है और उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. कुली नंबर वन और राजा हिंदुस्तानी में उनके किरदार को लोग अभी तक नहीं भूला पाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >