प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनास का फ्यूचर है ब्राइट, शादी की डेट का खुलासा!

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास की सगाई के बाद अब सबकी नजरें उनकी शादी पर टिकी है. खबरें हैं कि यह जोड़ी नवंबर में शादी कर सकती है लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी पुख्‍ता नहीं है. सूत्रों के अनुसार दोनों जोधपुर में शादी कर सकते हैं. कुछ महीनों तक निक जोनास […]

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास की सगाई के बाद अब सबकी नजरें उनकी शादी पर टिकी है. खबरें हैं कि यह जोड़ी नवंबर में शादी कर सकती है लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी पुख्‍ता नहीं है. सूत्रों के अनुसार दोनों जोधपुर में शादी कर सकते हैं. कुछ महीनों तक निक जोनास को डेट करने के बाद इसी साल अगस्‍त में दोनों ने अपने रिश्‍ते को ऑफिशियल कर दिया. प्रियंका ने मुंबई स्थित अपने आवास पर भारतीय रीति-रिवाज से निक से सगाई और रोका कर लिया.

निक जोनास को प्रियंका के साथ अपना फ्यूचर ब्राइट लगता है. निक ने इंस्‍टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की है और कैप्‍शन में लिखा है,’ When the future looks oh so bright’ यानी जब भविष्‍य उज्‍जवल नजर आता है.

निक के इस कैप्‍शन से साफ है कि प्रियंका के साथ अपने भविष्‍य को लेकर निक कितने खुश हैं. सगाई के बाद प्रियंका और निक लगातार एकदूसरे के साथ टाइम स्‍पेंड करते नजर आते हैं. कभी वे किसी वेकेशन पर होते हैं तो कभी किसी कार्यक्रम में. दोनों सोशल मीडिया पर भी खूब सर्च किये जाते हैं. निक और प्रियंका कहीं भी जाते हैं दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है.

टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने सूत्र के ह��ाले से लिखा कि, प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक चलेगा. सूत्र दावा कर रहे हैं कि जोधपुर के मशहूर उमेद भवन पैलेस को फाइनल कर लिया गया है. इस शादी में करीबी और परिवारवाले ही शामिल होंगे. People.com के अनुसार प्रियंका और निक की शादी, निक के भाई जो (Joe) से पहले हो सकती है. जो और सोफी (Sophie) की सगाई काफी पहले हो चुकी हैं.

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बातें करें तो वे इनदिनों फरहान अख्‍तर की आनेवाली फिल्‍म ‘द स्‍काय इज पिंक’ की शूटिंग कर रही हैं. हाल ही में इसका एक शेड्यूल लंदन में पूरा हुआ है जिसकी तसवीरें उन्‍होंने शेयर की थी. फिल्‍म में दंगल गर्ल जायरा वसीम भी मुख्‍य भूमिका में होगीं. फिल्‍म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >