कभी नहीं सोचा कि फेल हो गया: गोविंदा

मुंबई : सुपरस्टार गोविंदा 1990 के दशक और उसके बाद कुछ समय तक बॉक्स ऑफिस पर छाये रहे लेकिन हाल के दिनों में वह पहले जैसी सफलता नहीं दोहरा सके हैं. फिर भी उनका कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि बतौर कलाकार वह असफल हो गये हैं. ‘हीरो नंबर 1′, ‘दुल्हे राजा’, ‘छोटे मियां […]

मुंबई : सुपरस्टार गोविंदा 1990 के दशक और उसके बाद कुछ समय तक बॉक्स ऑफिस पर छाये रहे लेकिन हाल के दिनों में वह पहले जैसी सफलता नहीं दोहरा सके हैं. फिर भी उनका कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि बतौर कलाकार वह असफल हो गये हैं. ‘हीरो नंबर 1′, ‘दुल्हे राजा’, ‘छोटे मियां बड़े मियां’ और ‘पार्टनर’ जैसी हिट फिल्में देने वाले 54 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की है कि वह इतने बड़े स्टार बनेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना प्रसिद्ध हो जाऊंगा और मुझे लोगों का प्रेम तथा आशीर्वाद मिलेगा. मुझे आशा है कि यह प्यार मुझे मिलता रहेगा. अभिनेता तब तक फ्लॉप नहीं होता जब तक वह खुद को समाप्त नहीं मान लेता.’

बता दें कि गोविंदा एक बार फिर कॉमिडी का तड़का लगाने लौट आए हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फ्राईडे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. वे पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में उनकी और ऐक्टर वरुण शर्मा की ट्यूनिंग काफी मजेदार लग रही है. फिल्म पहले मई 2018 में रिलीज होनी थी लेकिन अब इसे 12 अक्टूबर को रिलीज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >