ऐश्वर्या राय वूमन इन फिल्म इंडियाज मेरिल स्ट्रिप अवार्ड फॉर एक्सीलेंस से सम्मानित

वाशिंगटन : बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को वीमन इन फिल्म एंड टेलीविजन (डब्ल्यूआईएफटी) इंडिया अवार्ड में यहां सम्मानित किया गया. अभिनेत्री को मेरिल स्ट्रीप अवार्ड फॉर एक्सीलेंस दिया गया. इस पुरस्कार का गठन बॉलीवुड और हॉलीवुड में श्रेष्ठ महिला प्रतिभा को सम्मानित करने के लिये किया गया है. पुरस्कार समारोह में ऐश्वर्या के साथ […]

वाशिंगटन : बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को वीमन इन फिल्म एंड टेलीविजन (डब्ल्यूआईएफटी) इंडिया अवार्ड में यहां सम्मानित किया गया.

अभिनेत्री को मेरिल स्ट्रीप अवार्ड फॉर एक्सीलेंस दिया गया. इस पुरस्कार का गठन बॉलीवुड और हॉलीवुड में श्रेष्ठ महिला प्रतिभा को सम्मानित करने के लिये किया गया है. पुरस्कार समारोह में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी अराध्या और मां बृंदा राय भी थीं.

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर समारोह की तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें वह काले और सुनहरे रंग का गाउन पहने ट्रॉफी और बेटी के साथ नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/Bnf9dvxnLwA/?utm_source=ig_embed_loading

उन्होंने लिखा, भारत और पूरी दुनियाभर से मेरे प्रशंसकों को हृदय से धन्यवाद. आप मेरी प्रेरणा और शक्ति हैं. ईश्वर कृपा रखें और मेरा प्यार. ऐश्वर्या के अलावा समारोह में निर्देशक जोया अख्तर और ‘धड़क’ की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी सम्मानित होने वालों की सूची में शामिल थीं.

https://www.instagram.com/p/Bnf6EijFH2v/?utm_source=ig_embed_loading
https://www.instagram.com/p/Bnf2am0FGP0/?utm_source=ig_embed_loading

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >