बर्थ डे के लिए हॉलिडे पर गयीं कटरीना

मुंबई : पिछले दिनों ही दबंग टूर से फ्री हुईं कटरीना कैफ अब कुछ दिनों के लिए हॉलिडे पर जाने वाली हैं. ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग और दबंग टूर की वजह से कटरीना पिछले कुछ वक्त से लगातार बिजी थीं इसलिए एक ब्रेक तो बनता ही था लेकिन यह ब्रेक इसलिए और खास हो […]

मुंबई : पिछले दिनों ही दबंग टूर से फ्री हुईं कटरीना कैफ अब कुछ दिनों के लिए हॉलिडे पर जाने वाली हैं. ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग और दबंग टूर की वजह से कटरीना पिछले कुछ वक्त से लगातार बिजी थीं इसलिए एक ब्रेक तो बनता ही था लेकिन यह ब्रेक इसलिए और खास हो गया है क्योंकि आगामी 16 जुलाई को कटरीना का जन्मदिन भी है और वे अपने जन्मदिन को अपने परिवार के साथ मनाना चाहती हैं.

यही वजह है कि वह कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रही हैं. वह अपना जन्मदिन कहां मनाएंगी इसका खुलासा अब इन्होंने नहीं किया है़ वह 18 जुलाई को आनंद एल राय की फ़िल्म जीरो की शूटिंग यूनिट को जॉइन करेंगी इससे पहले वह परिवार के साथ इस जन्मदिन को खास बनाएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >