अक्षय कुमार बिना रेस्ट लिए लगातार फिल्में करते जा रहे हैं. अब बॉलीवुड की हिट मशीन कहे जाने वाले मिस्टर कुमार एक बार फिर से टॉयलेट वाली पारी खेलने जा रहे हैं.
वह जल्द ‘टॉयलेट पार्ट 2’ लेकर आने की तैयारी कर रहे हैं. इसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर दी है. उन्होंने ये खुलासा करते हुए बताया है कि उनकी ये फिल्म ‘जुलाई’ में रिलीज होने जा रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कहते नजर आ रहे हैं कि, ‘टॉयलेट तो बना लिया, लेकिन कथा अभी बाकी है.’
अक्षय कुमार के साथ ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ में भूमि पेडनेकर नजर आई थीं लेकिन इस पार्ट में उनके अपोजिट कौन सी हीरोइन होगी इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है. हो सकता है कि एक बार फिर भूमि ही उनके साथ हों. वैसे इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘गोल्ड’ भी अगले ही महीने यानि 15 अगस्त को रिलीज हो रही है.
