VIDEO: झूला झूलते हुए शांत दिखे तैमूर तो खिलखिलाकर हंसी कायनात

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान इन दिनों लंदन में हॉलिडे मना रहे हैं. उनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चले हैं. इन वीडियो और फोटोज में तैमूर झूले पर झूलते और कभी इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में तैमूर झूले पर […]

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान इन दिनों लंदन में हॉलिडे मना रहे हैं. उनके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चले हैं. इन वीडियो और फोटोज में तैमूर झूले पर झूलते और कभी इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में तैमूर झूले पर झूलते दिख रहे हैं. उनके साथ रणविजय सिंह की बेटी कायनात सिंह भी हैं.

वीडियो में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं और शांति से झूला झूल रहे हैं जबकि कायनात खिलखिलाकर हंस रहीं हैं. यहां चर्चा कर दें कि तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं. उनके हेयर स्टाइल से लेकर कपड़ों तक के बारे में लोग जानना चाहते हैं. वह काफी पॉपुलर स्टार किड हैं, जबकि उनकी उम्र महज 1 साल है.

आप भी देखें वीडियो

https://www.instagram.com/p/BknZSfQjioJ/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >