कमल हासन की थ्रिलर फिल्म ‘विश्वरूपम 2’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई : अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘विशवरूपम 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कमल हासन का जबरदस्त एक्शन अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा. अभिनेता आमिर खान ने फिल्म के हिंदी वर्जन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया. वहीं चेन्नई में कमल हासन की बेटी श्रुति […]

मुंबई : अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘विशवरूपम 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कमल हासन का जबरदस्त एक्शन अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा.

अभिनेता आमिर खान ने फिल्म के हिंदी वर्जन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया. वहीं चेन्नई में कमल हासन की बेटी श्रुति हासन और जूनियर एनटीआर ने तमिल और तेलुगू वर्जन का ट्रेलर लांच किया. फिल्म को कमल हासन ने ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है.
फिल्म में कमल हासन, राहुल बोस, पूजा कुमार, शेखर कपूर, वहीदा रहमान हैं. फिल्म का पहला भाग साल 2013 में आया था. फिल्म में कमल हासन के अलावा राहुल बोस और पूजा कुमार भी मुख्य भूमिका में थे. 100 करोड़ के आस-पास के बजट में बनी फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म विश्वरूपम भाग दो का बजट 120 करोड़ के लगभग है.

पहले यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके रिलीज को टाल दिया गया था. अब यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >