मध्य रेलवे ने अमिताभ बच्चन को सुरक्षा अभियान में लगाया

मुंबई : मध्य रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करने के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन को इस अभियान में शामिल किया है. मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डी के शर्मा ने बताया, ‘उन्होंने एक लघु फिल्म के लिए कुछ दृश्यों की शूटिंग की है, जिसमें यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन […]

मुंबई : मध्य रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करने के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन को इस अभियान में शामिल किया है. मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डी के शर्मा ने बताया, ‘उन्होंने एक लघु फिल्म के लिए कुछ दृश्यों की शूटिंग की है, जिसमें यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने, रेल पटरी पार नहीं करने और फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है.’

शर्मा ने बताया कि इस लघु फिल्म में अभिनेता ने यात्रियों से पटरी पार नहीं करने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, निर्देशक शिशिर मिश्रा और निशिकांत कामत अभिनीत कुछ लघु फिल्मों को पहले ही सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >