अमिताभ बच्‍चन की बेटी श्‍वेता नंदा का एक्टिंग डेब्‍यू, ऐसा है लुक

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन की बेटी श्‍वेता नंदा जल्‍द ही एक्टिंग में डेब्‍यू करेंगी. हालांकि वे किसी फिल्‍म में नहीं बल्कि कल्‍याण ज्‍वैलर्स के एक विज्ञापन में दिखाई देंगी. यह विज्ञापन जुलाई में ऑनएयर होगा. दोनों ने इस विज्ञापन की शूटिंग कर ली हैं. श्‍वेता इस विज्ञापन में पीले रंग के सलवार-कमीज में नजर आ […]

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन की बेटी श्‍वेता नंदा जल्‍द ही एक्टिंग में डेब्‍यू करेंगी. हालांकि वे किसी फिल्‍म में नहीं बल्कि कल्‍याण ज्‍वैलर्स के एक विज्ञापन में दिखाई देंगी. यह विज्ञापन जुलाई में ऑनएयर होगा. दोनों ने इस विज्ञापन की शूटिंग कर ली हैं. श्‍वेता इस विज्ञापन में पीले रंग के सलवार-कमीज में नजर आ रही हैं. बाप-बेटी की यह जोड़ी पहली बार इस विज्ञापन में नजर आयेंगी. बता दें कि अमिताभ बच्‍चन इस बैंड से साल 2012 से जुड़े हैं.

रीयल लाइफ में भी अमिताभ बच्‍चन अपनी बेटी के काफी करीबी माने जाते हैं. यह विज्ञापन मलयालम में भी बन रहा है, जिसमें अमिताभ की बेटी के रोल में मंजू वॉरियर नजर आयेंगी.

रिपोर्ट्स की मानें तो एडमेकर जीबी विजय द्वारा निर्देशित इस विज्ञापन में बाप-बेटी के प्‍यार और विश्‍वास से भरे रिश्‍ते की कहानी पिरोई गई है. इसके साथ अपने फैशन सेंस के लिए खासी फेमस श्‍वेता के स्‍टाइल की झलक ब्रैंड के सिग्‍नेचर कलेक्‍शन में दिख सकती है. बता दें कि श्‍वेता ने हाल ही में अपनी अपकमिंग बुक की अनाउंसमेंट भी की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >