शादी के बाद सरनेम बदलने को लेकर ट्रोल हुई थी सोनम कपूर, बताई वजह, आनंद ने भी बदला नाम

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर कान्‍स फिल्‍म फेस्टिवल से वापस मुंबई लौट आई हैं. शादी के बाद सोनम का यह पहला इवेंट था. उन्‍होंने 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी की थी. शादी के बाद सोनम ने अपना सरनेम बदल लिया है जिसकी वजह से उन्‍हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर कान्‍स फिल्‍म फेस्टिवल से वापस मुंबई लौट आई हैं. शादी के बाद सोनम का यह पहला इवेंट था. उन्‍होंने 8 मई को दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी की थी. शादी के बाद सोनम ने अपना सरनेम बदल लिया है जिसकी वजह से उन्‍हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा था. उन्‍होंने अब अपना नाम सोनम कपूर आहूजा कर लिया है. वहीं अब उनके पति आनंद आहूजा ने भी अपना सरनेम ब‍दल लिया है.

आनंद ने अपना नाम बदल आनंद एस आहूजा कर लिया है. आनंद के सरनेम बदलने की वजह का खुलासा उनकी पत्‍नी यानी सोनम कपूर ने किया है. साथ ही उन्‍होंने यूजर्स से भी सवाल पूछा है.

सोनम ने मिड डे को दिये एक इंटरव्‍यू में बताया,’ मैंने हमेशा से फेमानिस्‍ट को बरकरार रखा है. मैंने अपना सरनेम बदला क्‍योंकि मैं ऐसा चाहती थी. कपूर मेरे पिता का सरनेम है और मैं दोनों नाम को बरकरार रखना चाहती थी. हमारे परिवार का हिस्‍सा होने के नाते आनंद ने भी अपना सरनेम बदल लिया है. लेकिन किसी ने इस बारे में कुछ नहीं लिखा. मुझे आनंद या उनके परिवारवालों ने सरनेम बदलने को नहीं कहा था. ये मेरा निजी फैसला है.’

पिछले कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें हैं कि सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ लंदन शिफ्ट हो जायेंगी. इस बारे में पूछ जाने पर सोनम ने कहा,’ मैं पिछले दो सालों से लंदन आना-जाना कर रही हूं. लेकिन लगता है किसी ने ध्‍यान नहीं दिया. मेरी जिंदगी में बहुत ज्‍यादा बदलाव नहीं आया है इसलिए जो पिछले दो सालों से जो चल रहा है वह चलता रहेगा.’

कान्‍स फिल्‍म फेस्टिवल में सोनम ने अपने दोनों दिन अपने खूबसूरत लुक्‍स से लोगों को प्रभावित किया. पहले दिन उन्‍होंने राल्‍ड एंड रुसो का डिजायनर गाउन पहना था. दूसरे दिन सोनम यूएस बेस्‍ड डिजायनर वेरा वेंग (Vera Wang) के डिजायनर गाउन में नजर आईं थी. उन्‍होंने इंटरव्‍यू में आनंद के बारे में बताते हुए कहा‍ कि,’ मैं जो भी पहनती हूं आनंद को अच्‍छा लगता है. मैं वही पहनती हूं जो मैं प‍हनना चाहती हूं. मैं इस बात की परवाह नहीं करती कि दूसरे लोग क्‍या सोचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >