कठुआ गैंगरेप केस : बोले अमिताभ बच्‍चन- मुझे उस विषय पर चर्चा करने में घिन आती है...

मुंबई : कठुआ गैंगरेप मामले की निंदा करने वाली बॉलीवुड हस्तियों में मेगास्टार अमिताभ बच्चन का भी नाम जुड़ गया है. उनका कहना है कि घटना से उन्हें ‘ घिन सी’ महसूस हो रही है. घटना के संबंध में सवाल करने पर सरकार के ‘बेटी बचाओ , बेटी पढाओ ‘ अभियान का चेहरा रहे 75 […]

मुंबई : कठुआ गैंगरेप मामले की निंदा करने वाली बॉलीवुड हस्तियों में मेगास्टार अमिताभ बच्चन का भी नाम जुड़ गया है. उनका कहना है कि घटना से उन्हें ‘ घिन सी’ महसूस हो रही है. घटना के संबंध में सवाल करने पर सरकार के ‘बेटी बचाओ , बेटी पढाओ ‘ अभियान का चेहरा रहे 75 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि इस बारे में बात करना भी दुखदायी है.

अमिताभ ने संवाददाताओं से कहा , ‘मुझे उस विषय पर चर्चा करने में घिन आती है. इसलिए उस विषय पर मत पूछो. उसके बारे में बात करना भी खौफनाक है.’ इस मामले में पूरा बॉलीवुड एकजुट हो गया है और लगभग सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बच्ची के न्याय की मांग कर रहे हैं.

देश को झकझोर देने वाले घटनाओं पर जावेद अख्तर, अभिषेक बच्चन, स्वरा भास्कर और हंसल मेहता सहित फिल्म उद्योग के अन्य कलाकारों ने सोशल मीडिया पर इसकी भर्त्सना की. अभिनेता रितेश देशमुख , राहुल बोस और रणवीर शोरी ने भी बच्ची के लिए न्याय की मांग करते हुए ट्वीट किया.

महानायक अपनी फिल्म ‘102 नॉट आउट ‘ के गीत के लांच पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. फिल्म में अमिताभ और ऋषि कपूर दोनों साथ नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >