”चांदनी” का अंतिम सफर : …और लगा कि अभी बोल पड़ेंगी श्रीदेवी

मुंबई: बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार का निधन के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आयी है. तस्वीर को देखकर मानों लग रहा है वह अभी बोल पड़ेंगी… तस्वीर में श्रीदेवी दुल्हन की तरह सजी नजर आ रहीं हैं. लाल बनारसी साड़ी में सजी श्रीदेवी के माथे पर बड़ी बिंदी, होंटों पर लिपिस्टिक और गले में […]

मुंबई: बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार का निधन के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आयी है. तस्वीर को देखकर मानों लग रहा है वह अभी बोल पड़ेंगी… तस्वीर में श्रीदेवी दुल्हन की तरह सजी नजर आ रहीं हैं. लाल बनारसी साड़ी में सजी श्रीदेवी के माथे पर बड़ी बिंदी, होंटों पर लिपिस्टिक और गले में हार है. श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के पास सफेद फूल पड़े हैं.

तस्वीरों देखकर साफ है कि श्रीदेवी का आखिरी सफर भी उसी तरह शानदार रहा जैसाकि बीते पांच दशक तक उनका बॉलीवुड से लेकर तेलुगू, तमिल और कन्नड़ सिनेमा में योगदान… अचानक निधन और दुबई से शव लाने में तीन दिन की देरी के बाद भी उनकी खूबसूरती को किसी की नज़र नहीं लगी.

हर कोई उनकी आखिरी तस्वीर देखकर यही कहता नजर आ रहा है कि भले ही हमेशा के लिए वह इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हों लेकिन उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि श्रीदेवी अब बोल उठेंगी… श्रीदेवी को लाल बनारसी साड़ी पहनायी गयी जिसमें वह दुल्हन की तरह खूबसूरत लग रही है, उनकी मांग भरी हुई है. उन्हें देखकर लोगों को ऐसा लग रहा है कि वो अभी उठकर खड़ी हो जाएंगी और अपनी चुलबुली बातों से सबको मोह लेंगी…

गौर हो कि बुधवार को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के लोखंडवाला सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. जहां पर रेखा, दीपिका, हेमा, जया सहित बहुत से बॉलीवुड और टीवी सितारे उनका अंतिम दर्शन करने पहुंचे. इसके बाद दोपहर 2 बजे सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से अंतिम यात्रा निकाली गयी.

अंतिम दर्शन के बाद श्रीदेवी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. श्रीदेवी का शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ नजर आया. यहां पर उनकी दोनों बेटियों सहित पूरा परिवार भी नज़र आया जिनकी आंखों में आंसू थे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >