सलमान खान के साथ रेस-3 में नजर आ सकते है ये अभिनेता... हुआ खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य राय कपूर फिल्म रेस-3 में दबंग स्टार सलमान खान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं. बॉलीवुड फिल्मकार रमेश तौरानी सुपरहिट फिल्म रेस का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं. रेस-3 में सलमान स्टाइलिश खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में सलमान के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीस नजर आयेंगी. गौरतलब है […]

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य राय कपूर फिल्म रेस-3 में दबंग स्टार सलमान खान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं. बॉलीवुड फिल्मकार रमेश तौरानी सुपरहिट फिल्म रेस का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं. रेस-3 में सलमान स्टाइलिश खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में सलमान के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीस नजर आयेंगी.
गौरतलब है कि फिल्म रेस की दो सीरिज पहले आ चुकी है. दोनों ही फिल्मों ने अच्छी कमाई की है. अब इस फिल्म के साथ अगर सलमान खान का नाम जुड़ चूका है. उम्‍मीद है कि फिल्म और बेहतर कारोबार करेगी. हाल में ही सलमान की फिल्म सुलतान ने खूब कमाई की थी. इस फिल्म ने कई रिकार्ड तोड़ दिये. सलमान भी ऐसे रोल की तलाश में थे जो उन्हें स्टाइल आईकॉन के रूप में एक बार फिर स्थापित कर सके. और अब्बास मस्तान स्टाइलिश फिल्में बनाने में माहिर हैं.उनकी फिल्‍मों में बड़ी- बड़ी गाड़ियां और स्टाइलिश कपड़ों का एक अलग अंदाज देखने को मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >