VIDEO: सलमान के भांजे आहिल ने किया कुछ ऐसा, ठहाका लगा कर हंस पड़े ''सुल्तान''

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके भांजे आहिल के बीच एक क्‍यूट सी बॉन्डिंग है. अक्‍सर दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती है. हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आहिल सलमान संग मस्‍ती दिख रहे हैं और ‘मामा’ सलमान, भांजे की इस शरारत से ठहाका लगा कर हंस […]

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके भांजे आहिल के बीच एक क्‍यूट सी बॉन्डिंग है. अक्‍सर दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती है. हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आहिल सलमान संग मस्‍ती दिख रहे हैं और ‘मामा’ सलमान, भांजे की इस शरारत से ठहाका लगा कर हंस रहे हैं. ‘टाइगर जिंदा है’ की आखिरी शूटिंग कर रहे सलमान फिलहाल अपने परिवार के साथ लंदन में हैं. आहिल, सलमान की चहेती बहन अर्पिता खान शर्मा के बेटे हैं. अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी की है जिनके जल्‍द बॉलीवुड में डेब्‍यू करने की चर्चा है.

दरअसल इस वीडियो में सलमान और आहिल डायनिंग टेबल पर बैठे हैं. आहिल की प्‍लेट में खाना है. वे सलमान को खिलाने के लिए एक निवाला उठाते हैं और सलमान की ओर बढ़ाते हैं. सलमान जैसे ही मुंह खोलते हैं, आहिल वह निवाला अपने मुंह में डाल लेते हैं. आहिल की इस क्‍यूटनेस को देखकर सलमान ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं. ऐसा नहीं है कि सलमान और आहिल का यह पहला मस्‍तीभरा वीडियो है. सलमान ने अपने वीडियो को कैप्‍शन देते हुए लिखा है, ‘आहिल के साथ लंदन में ब्रेकफास्‍ट पर.’

https://www.instagram.com/p/BZDxq5Hh_DY/

बता दें कि सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ के आखिरी सींस की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म इसी साल के अंत में रिलीज होगी. फिल्‍म में कैटरीना कैफ भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी. देखें सलमान और आहिल के और वीडियोज…

https://www.instagram.com/p/BUjH-StjQrG/
https://www.instagram.com/p/BXfo-Hjjrfo/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >