#EshaGupta ने ट्रॉलर्स को दिया ऐसा जवाब, पोस्ट की और BOLD PHOTO

अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘रुस्तम’ में नजर आ चुकी ईशा गुप्ता आजकल अपने इंस्टाग्राम फोटोज को लेकर चर्चे में बनी हुईं हैं. आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ में अजय देवगन के साथ नजर आनेवाली ईशा, पिछले कुछ दिनों से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हॉट फोटोज लगातार पोस्ट करती जा रही हैं. ये तस्वीरें इतनी सेंसेशनल […]

अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘रुस्तम’ में नजर आ चुकी ईशा गुप्ता आजकल अपने इंस्टाग्राम फोटोज को लेकर चर्चे में बनी हुईं हैं.

https://www.instagram.com/p/BXhtHFRAnVH/

आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ में अजय देवगन के साथ नजर आनेवाली ईशा, पिछले कुछ दिनों से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हॉट फोटोज लगातार पोस्ट करती जा रही हैं. ये तस्वीरें इतनी सेंसेशनल हैं कि इन्हें लेकर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

https://www.instagram.com/p/BXaF-sKgjba/

इसके पीछे माना यह जाना रहा है कि ऐसी तस्वीरें डालकर ईशा अपनी आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ को अपने अंदाज में प्रोमोट कर रही हैं.

दरअसल, इमरान हाशमी केअपोजिट साल 2012 में फिल्म ‘राज 3’ से बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाली ईशा गुप्ता के खाते में ‘मर्डर 3’, ‘हमशकल्स’, ‘कमांडो 2’, ‘रुस्तम’और ‘बादशाहो’ जैसी फिल्में ही आयी हैं. और लगभग इन सबमें उनकी एक्टिंग से ज्यादा ग्लैमर की पूछ हुई है.

https://www.instagram.com/p/BXU8vh7A7iJ/

बॉलीवुड की एंजेलिना जॉली के नाम से जानी जानेवाली ईशा शायद सच में हॉलीवुड अभिनेत्रियों के ही नक्शेकदम पर चलने लगी हैं. तभी तो वह एक के बाद एक इतनी उत्तेजक तस्वीरें पोस्ट करती जा रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BW9x1O8gYMw/

इसे लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल की भी शिकार हुईं. ईशा की हॉट फोटोज कुछ लोगों को इतनी नागवार गुजरीं कि उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए उन्हें गंदी-गंदी गालियां तक दे डालीं.

लेकिन ईशा ने ऐसा करनेवालों को अपने ही अंदाज में करारा जवाब दिया है. इस बार ईशा ने अपनी पिछली फोटोज से भी ज्यादा बोल्ड फोटो अपलोड की है. इस तस्वीर में ईशा टॉपलेस हैं और उन्होंने अपनी ब्रेस्ट को एक अनार के दो टुकड़ों से ढंक रखा है. इसफोटो को शेयर करते हुए ईशा ने लिखा है- हेल्दी लाइफ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >