इंदर कुमार से जुड़ा था यह विवाद जिसने उन्हें कर दिया था परेशान

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के करीबी दोस्त और फिल्म व टीवी एक्टर इंदर कुमार कर निधन हो गया. जानकारी के अनुसार 44 साल के इस एक्टर को आधी रात दिल का दौरा पड़ा था. उस समय वे मुंबई के अंधेरी स्थि‍त अपने घर पर थे. इंदर कुमार सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड ‘ […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के करीबी दोस्त और फिल्म व टीवी एक्टर इंदर कुमार कर निधन हो गया. जानकारी के अनुसार 44 साल के इस एक्टर को आधी रात दिल का दौरा पड़ा था. उस समय वे मुंबई के अंधेरी स्थि‍त अपने घर पर थे. इंदर कुमार सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड ‘ में अभिनय कर चुके हैं.

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, इंदर को रात साढे बारह बजे दिल का दौरा पड़ा. उस समय वह अंधेरी के फोर बंग्लोज स्थित अपने आवास में थे. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम लगभग छह बजे यारी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा. इंदर ने कई फिल्मों में काम किया था.

उन्होंने सलमान खान के साथ ‘कहीं प्यार ना हो जाए ‘, ‘तुमको ना भूल पाएंगे ‘ और ‘वांटेड ‘ में काम किया था. वह एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी ‘ में मिहिर वीरानी के तौर पर भी नजर आये थे. अभिनेता वर्ष 2014 में उस समय सुर्खियों में आये थे, जब एक मॉडल ने उन पर बॉलीवुड फिल्म में काम दिलाने का प्रलोभन देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद वे काफी परेशान रहते थे.

फिलहाल वह ‘फटी पडी है यार ‘ नामक फिल्म में काम कर रहे थे. वर्ष 1996 की फिल्म ‘खिलाडि़यों का खिलाडी ‘ में इंदर के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री रवीना टंडन ने उनके निधन पर ट्विटर पर शोक जताया. रवीना ने लिखा, ‘ ‘हे भगवान, स्तब्ध कर देने वाली खबर है. उनके साथ खिलाडयिों का खिलाडी में काम किया था. बहुत कम उम्र में निधन. उनकी आत्मा को शांति मिले. ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे.’ ‘

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >