IIFA 2017: एक फैन ने सलमान संग ली ऐसी सेल्‍फी, सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल...

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान आईफा 2017 के आकर्षण के केंद्र थे. सलमान कहीं भी हो, उनके संग सेल्‍फी लेने के लिए उनके फैंस क्रेजी रहते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित आईफा अवॉर्ड 2017 के दौरान जहां आये लोग सलमान संग सेल्‍फी लेने को बेताब दिखे. बहुत […]

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान आईफा 2017 के आकर्षण के केंद्र थे. सलमान कहीं भी हो, उनके संग सेल्‍फी लेने के लिए उनके फैंस क्रेजी रहते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित आईफा अवॉर्ड 2017 के दौरान जहां आये लोग सलमान संग सेल्‍फी लेने को बेताब दिखे. बहुत से लोगों ने उनकी कार को फॉलो किया तो कुछ लोगों ने सड़क पर ही उनके साथ सेल्‍फी लेने की कोशिश की. लेकिन इसी बीच सलमान और उनकी एक फैन की सेल्‍फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दरअसल सलमान की फैन अनाघा फाल्गुने ने ‘दबंग’ स्‍टार संग एक शानदार सेल्‍फी ली है.

दरअसल अघाना फाल्‍गुने ने यह सेल्‍फी तब क्लिक की जब सलमान गाड़ी से निकल रहे थे. अघाना ने बिल्‍कुल सही मोमेंट पर कैमरा का क्लिक का बटन दबाया. खास बात यह थी कि उस समय सलमान भी अघाना के कैमरे की ओर ही देख रहे थे. अघाना ने खुद यह तस्‍वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है. इस इवेंट में अघाना ने सलमान के अलावा अभिनेत्री अदिति राव हैदरी संग भी तस्‍वीर ली है. सलमान आईफा अवार्ड के प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गये थे. दरअसल उन्‍होंने कहा था कि उन्‍हें कैटरीना कैफ के बर्थडे के अलावा और कोई तारीख याद नहीं रहती.

सलमान ने अपने फैंस की मांग पर उनके लिए आईफा के मंच पर एक गाना भी गाया. सलमान ने फिल्‍म ‘हीरो’ का गाना ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गाया. इस वीडियो को एक्‍टर रितेश देशमुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. सलमान का यह वीडियो में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ को लेकर बिजी हैं. अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में वे कैटरीना कैफ संग नजर आनेवाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >