''बिग बॉस'' के तमिल संस्करण का विरोध, कमल हासन को प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी

चेन्नई: कमल हसन द्वारा होस्ट किए जा रहे ‘बिग बॉस’ के तमिल संस्करण का विरोध करते हुए एक हिंदूवादी संगठन ने अभिनेता के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. अभिनेता द्वारा इस शो में हिस्सा लेने पर हिंदू मक्कल काची से संबंध रखने वाले प्रदर्शनकारी ने कहा, भारतीय संस्कृति को बदनाम करने वाले इस तरह […]

चेन्नई: कमल हसन द्वारा होस्ट किए जा रहे ‘बिग बॉस’ के तमिल संस्करण का विरोध करते हुए एक हिंदूवादी संगठन ने अभिनेता के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. अभिनेता द्वारा इस शो में हिस्सा लेने पर हिंदू मक्कल काची से संबंध रखने वाले प्रदर्शनकारी ने कहा, भारतीय संस्कृति को बदनाम करने वाले इस तरह के शो में कमल हासन को हिस्सा नहीं लेना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने सामान्य जनता, बच्चों और छात्रों के हित के लिए फिल्मों की तरह ही टेलिविजन कार्यक्रमों के भी प्रमाणन की मांग की है.

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर अभिनेता इस शो की मेजबानी करते रहे तो उनकी फिल्मों के खिलाफ भी इसी तरह का प्रदर्शन होगा. शो का विरोध करनेवाले लोगों ने कथित तौर पर तमिल संस्कृति को बदनाम करने की वजह से शो पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हासन ने कहा था कि शो के कंटेंट में कुछ भी गलत नहीं है. अभिनेता ने कहा था, मुझे कानून में विश्वास है…अगर वह मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं तो यह होने दें. कानून और न्याय मेरी रक्षा करेगा.

बता दें कि तमिल ‘बिग बॉस’ का स्टार विजय पर 25 जून से प्रसारण हो रहा है. इस शो के जरिए कमल हासन ने टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >