25 साल बाद साथ नजर आयेंगे संजय दत्त और श्रीदेवी

90 के दशक के सुपर स्टार्स का जलवा आज भी बरकरार है तभी तो निर्देशक अभिषेक वर्मन ने अपनी अगली फिल्म के लिये संजय दत्त और श्रीदेवी को चुना है. ये दोनों पिछली बार 1993 की थ्रिलर गुमराह में साथ दिखे थे और अब 25 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर दिख सकती है. […]

90 के दशक के सुपर स्टार्स का जलवा आज भी बरकरार है तभी तो निर्देशक अभिषेक वर्मन ने अपनी अगली फिल्म के लिये संजय दत्त और श्रीदेवी को चुना है. ये दोनों पिछली बार 1993 की थ्रिलर गुमराह में साथ दिखे थे और अब 25 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर दिख सकती है.
फिलहाल निर्देशक से लेकर कलाकरों ने इस बात पर चुप्पी साध रखी है. निर्देशक अभिषेक वर्मन 2 स्टेट जैसी सुपर हिट बना चुके हैं. जिसमें आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर थे. संजय दत्त और श्रीदेवी के साथ यंग कास्ट में वरुण धवन, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा की तिकड़ी भी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >