सलमान खान ‘जुड़वा 2’ में कैमियो करते नजर आयेंगे

सलमान एक बार फिर अपने स्टाइलिश कैमियो के जरिये दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आयेंगे. वह ‘जुड़वा 2’ में कैमियो कर रहे हैं. सलमान वरुण धवन, जैकलिन फर्नांडिस, तापसी पन्नू और फिल्म के निर्देशक डेविड धवन के साथ फिल्म की शूटिंग करने के लिए साथ आये हैं. सलमान इस फिल्म में थोडी देर के […]

सलमान एक बार फिर अपने स्टाइलिश कैमियो के जरिये दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आयेंगे. वह ‘जुड़वा 2’ में कैमियो कर रहे हैं. सलमान वरुण धवन, जैकलिन फर्नांडिस, तापसी पन्नू और फिल्म के निर्देशक डेविड धवन के साथ फिल्म की शूटिंग करने के लिए साथ आये हैं.
सलमान इस फिल्म में थोडी देर के लिए दिखेंगे. सलमान ने जुड़वा में करिश्मा कपूर और रंभा के साथ काम किया था. जुड़वा 2 में सलमान की जगह वरुण प्रेम व राजा की भूमिका अदा करेंगे. सलमान ने ट्वीटर पर डेविड, वरण, तापसी, जैकलिन के साथ तस्वीर साझा की है. उन्होंने तस्वीर का कैप्शन जुड़वा 2 दिया है. वरुण ने भी सलमान खान को अपने बचपन का हीरो बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >