‘ट्‌यूबलाइट’ के डिस्ट्रीब्यूटर्स को सलमान हर्जाने के रूप में देंगे 55 करोड़

सलमान की बहुचर्चित फिल्म ‘ट्‌यूबलाइट’ बॉक्स आफिस पर बुरी तरह पिट गयी है. रिलीज से पहले ऐसी उम्मीद थी कि यह फिल्म ‘बाहुबली 2’ को टक्कर देगी. लेकिन ‘ट्‌यूबलाइट’ ऐसा कोई कमाल नहीं दिखा सकी, अब फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स अपने नुकसान का हर्जाना सलमान खान से मांग रहे हैं. फिल्म के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी […]

सलमान की बहुचर्चित फिल्म ‘ट्‌यूबलाइट’ बॉक्स आफिस पर बुरी तरह पिट गयी है. रिलीज से पहले ऐसी उम्मीद थी कि यह फिल्म ‘बाहुबली 2’ को टक्कर देगी. लेकिन ‘ट्‌यूबलाइट’ ऐसा कोई कमाल नहीं दिखा सकी, अब फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स अपने नुकसान का हर्जाना सलमान खान से मांग रहे हैं.

फिल्म के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी लेते हुए सलमान खान ने कहा है कि वे फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स को 55 करोड़ देंगे. नो प्रोफिट, नो लॉस के लिए ट्‌यूबलाइट को कम से कम 200 करोड़ की कमाई करनी चाहिए थी, लेकिन फिल्म 150 करोड़ पर ही सिमट गयी.

नुकसान की भरपाई के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स सलमान खान से मिलने उनके घर पर गये थे, हालांकि उनकी मुलाकात सलमान से नहीं उनके पिता सलीम से हुई, लेकिन सलीम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनका नुकसान नहीं होगा. जिसके बाद मीडिया में ऐसी खबरें आयीं कि वे डिस्ट्रीब्यूटर्स को 55 करोड़ रुपये देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >