#BaadshahoTeaser : अजय, इमरान और सनी लियोनी का दमदार एक्शन, किसी को चाहिए सोना तो कोई पड़ा मोना के चक्कर में, देखें VIDEO

1975 के आपातकाल की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘बादशाहो’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज और संजय मिश्रा की भूमिकाओं से सजी इस फिल्म में ज्यादातर किरदारों को अलग-अलग बोली बोलते दिखाया गया है. यह टीजर थोड़ी सी मस्ती और ढेर सारे एक्शन से […]

1975 के आपातकाल की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘बादशाहो’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज और संजय मिश्रा की भूमिकाओं से सजी इस फिल्म में ज्यादातर किरदारों को अलग-अलग बोली बोलते दिखाया गया है.

यह टीजर थोड़ी सी मस्ती और ढेर सारे एक्शन से लबरेज है. इस टीजर वीडियो में इमरान हाशमी के साथ सनी लियोनी की एंट्रीसेंटरऑफ अट्रैक्शन है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में सनी लियोनी भी होंगी, यह बात का खुलासा अब तक किसी ने भी नहीं किया था.

इस टीजर की शुरुआत इमरजेंसी की घोषणा से होती है. एक हरियाणवी की भूमिका में अजय देवगन इस टीजर में अपनी आवाज के साथ सबको इंट्रोड्यूस करवाते हैं.

फिल्म में अजय देवगन-इलियाना डिक्रूज और इमरान हाशमी-सनी के बीच कई बोल्ड सीन भी फिल्माये गये हैं, जिसकी झलक टीजर में देखने को मिलती है. बताते चलें कि ‘बादशाहो’ की शूटिंग राजस्थान की खूबसूरत लोकेशन्स में की गयी है.

गौरतलब है कि अजय देवगन स्टारर इस फिल्म के अब तक 6 पोस्टर रिलीज किये जा चुके हैं और आज सातवां पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है. टीजर रिलीज करने के कुछ घंटे पहले ही अजय ने अपने ट्विटर पर इस नये पोस्टर को शेयर किया.

बादशाहो के नये पोस्टर में नजर आया संजय मिश्रा का मस्तमौला अंदाज

बताया जाता है कि यह फिल्म 1975 में इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी और महारानी गायत्री देवी के बीच जंग पर आधारित है. यह फिल्म 6 ठगों की कहानी है, जो इमरजेंसी के दौरान एक खास मिशन को अंजाम देते हैं. यह फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होनी है.

यहां देखें ‘बादशाहो’ का टीजर-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >