Money Laundering: 200 करोड़ से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस से 7 घंटे पूछताछ

इससे पहले भी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से पुलिस अधिकारियों ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ की थी. उनसे मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा के दफ्तर में पूछताछ की गयी. पिछले बुधवार को, पिंकी ईरानी के साथ फर्नांडिस से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी.

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से सोमवार को ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े करीब 200 करोड़ से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7 घंटे की लंबी पूछताछ हुई. फर्नांडिस जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के समक्ष दूसरी बार पेश हुईं. अभिनेत्री को मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए पूछताछ को लेकर दिल्ली पुलिस ने तलब किया था.

इससे पहले भी 8 घंटे हो चुकी है फर्नांडिस से पूछताछ

मालूम हो इससे पहले भी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से पुलिस अधिकारियों ने 8 घंटे की लंबी पूछताछ की थी. उनसे मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा के दफ्तर में पूछताछ की गयी. पिछले बुधवार को, पिंकी ईरानी के साथ फर्नांडिस से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी. ईरानी ने ही अभिनेत्री को चंद्रशेखर से कथित तौर पर मिलवाया था. पुलिस ने पूर्व में कहा था कि जांच में खुलासा हुआ है कि चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर फर्नांडिस के एजेंट प्रशांत को एक मोटरसाइकिल की पेशकश की थी, लेकिन उसने इसे लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद, चंद्रशेखर ने दोपहिया वाहन और उसकी चाभी प्रशांत के यहां ही छोड़ दी थी. वाहन को जब्त कर लिया गया है.

Also Read: जैकलीन फर्नांडिस से लेकर मंदाकिनी तक, किसी को ठग से हुआ प्यार तो कोई अंडरवर्ल्ड डॉन पर हार बैठी दिल

सुकेश चंद्रशेखर पर कई लोगों से ठगी करने का आरोप

सुकेश चंद्रशेखर अभी जेल में बंद है. उस पर फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कई हाई प्रोफाइल लोगों से ठगी करने का आरोप है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धन शोधन के एक मामले में फर्नांडिस को आरोपी के तौर पर नामजद करते हुए 17 अगस्त को एक आरोपपत्र दाखिल किया था. ईडी के मुताबिक, फर्नांडिस और बॉलीवुड की एक अन्य अभिनेत्री नोरा फतेही को चंद्रशेखर से लग्जरी कार और महंगे तोहफे मिले थे.

अभिनेत्री नोरा फतेही से आर्थिक अपराध शाखा ने की पांच घंटे पूछताछ

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की थी. अधिकारियों ने बताया कि यह दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कथित भूमिका को लेकर फतेही को पूछताछ के लिए तलब किया. पुलिस ने बताया कि फतेही के अलावा पिंकी ईरानी से भी पूछताछ की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >