Bobby Deol Net Worth: कितने अमीर हैं बॉबी देओल, आश्रम 3 में बाबा निराला बनकर मचाएंगे तहलका

Bobby Deol Net Worth: बॉबी देओल अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज आश्रम 3 पार्ट 2 को लेकर सुर्खियों में है. आइये एक नजर डालते हैं उनके नेटवर्थ पर.

Bobby Deol Net Worth: बॉबी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर जल्द ही आश्रम 3 पार्ट 2 से ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने वाले हैं. हाल ही में एमएक्स प्लेयर ने धांसू ट्रेलर शेयर कर रिलीज डेट अनाउंस की. वेब सीरीज 27 फरवरी को स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. आइये जानते हैं बाबा निराला के पास वास्तव में कितनी संपत्ति है.

कितने करोड़ के मालिक हैं बॉबी देओल

धर्मेंद्र के बेटे और सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल ने अपनी मेहनत से विरासत बनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की अनुमानित कुल संपत्ति 66.7 करोड़ रुपये है. यह इनकम फिल्मों से होती है. वह प्रति प्रोजेक्ट 4 से 6 करोड़ रुपये रुपये चार्ज करते हैं. संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में उनकी भूमिका के लिए उन्हें कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं और प्रति ब्रांड लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

इन लग्जरी कारों के शौकीन हैं बॉबी देओल

बॉबी देओल मुंबई के विले पार्ले स्थित एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है. एक्टर लक्जरी कारों के भी शौकीन है. जिसमें उनके गैराज में एक रेंज रोवर स्पोर्ट, जिसकी कीमत 1.64 करोड़ रुपये से 1.84 करोड़ रुपये के बीच है, एक लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 जिसकी कीमत 44.41 लाख रुपये है, एक रेंज रोवर वोग है, जो 2.39 करोड़ रुपये से लेकर 4.17 करोड़ रुपये तक है. एक W221 मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास जिसकी कीमत 1.71 करोड़ रुपये से शुरू होती है. एक पोर्श केयेन जिसकी कीमत 1.34 करोड़ रुपये से शुरू होती शामिल है. बॉबी स्नीकर्स के प्रति अपने गहरे जुनून के लिए जाने जाते हैं.

यहां भी पढ़ें- Aashram 3 Part 2: बॉबी देओल ने आश्रम की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे हीरो की भूमिका नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >